चाईबासा कोषागार में फंसे Kolhan University के ₹75 करोड़, बंदगांव, जुगसलाई व चाकुलिया डिग्री कॉलेज का निर्माण अटका
कोल्हान विश्वविद्यालय के ₹75 करोड़ छह माह से चाईबासा कोषागार में फंसे हैं, जिससे नए डिग्री कॉलेजों और को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का निर्माण रुका हुआ है। बार-बार प्रयास के बावजूद, बंदगांव, जुगसलाई, चाकुलिया और को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के भवन निर्माण के लिए स्वीकृत राशि तकनीकी आपत्तियों के कारण जारी नहीं हो पा रही है।