जागरण विमर्श में मिला किसानों की आमदनी दोगुनी करने का मंत्र: समेकित खेती, पशुपालन और बागवानी पर दें विशेष जोर
किसानों की आय बढ़ाने के लिए झारखंड में कृषि आधारित उद्योगों, नियमित प्रशिक्षण और उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया है। कृषि विज्ञानी डॉ. संजय पांडेय ने समेकित खेती, पशुपालन और बागवानी को बढ़ावा देने का मंत्र दिया, जिससे किसानों की आमदनी दोगुनी हो सके।