जिस बेटे के लिए किया था व्रत, सुबह उसी की लाश देख टूट गई मां; वियतनाम में हुई थी जमशेदपुर के 'राजा' की मौत
जमशेदपुर के विनय कुमार राय की वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जिनके लिए उनकी मां ने जितिया व्रत रखा था। बेटे का शव घर पहुंचने पर मां का करुण क्रंदन देख माहौल गमगीन हो गया, और पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।