झारखंड के ढाई लाख जनजातीय छात्रों को जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप, 250 करोड़ रुपये जारी
झारखंड में अनुसूचित जनजाति के ढाई लाख विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति मिलेगी। केंद्र सरकार से 250 करोड़ रुपये मिलने के बाद लंबित 364 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया जारी है।