झारखंड में सिपाही से हवलदार, जमादार व दारोगा स्तर पर प्रोन्नति संबंधित लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में एसीपी, एमएसीपी और मालखाना से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सिपाही से दारोगा स्तर तक की प्रोन्नति के लंबित मामलों और पुलिस प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।