दलालों ने JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते के घर तक पहुंचाई रिश्वत, ब्लैकलिस्टेड एजेंसी बिंसिस को मिला काम
सीआईडी जांच में खुलासा हुआ है कि जेपीएससी मेधा घोटाले में दलाल तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते के आइजोल स्थित आवास तक पहुंचे थे और उनकी पत्नी को ढाई लाख रुपये नकद दिए थे। ब्लैकलिस्टेड एजेंसी बिंसिस टेक्नोलॉजी को परीक्षा संचालन का काम दिलाने में तत्कालीन सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य के पीए ब्रज कुमार राम ने अहम भूमिका निभाई, जिसके मोबाइल सीडीआर से कई राज खुले।