दुर्गापूजा में जाम से निपटने को धनबाद पुलिस तैयार, प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर बनाई रणनीति
धनबाद पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी रोहित यादव के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर जाम से निपटने की रणनीति बनाई है।