धनबाद में सड़क हादसा: रेलवे फाटक के पोल से टकराकर कार बनी आग का गोला, पुलिस ने बचाई 2 की जान
कतरास में रेलवे फाटक के हाइट गेज से टकराने के बाद एक वार्ना कार में भीषण आग लग गई। पुलिस की तत्परता से कार में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई।