धनबाद स्टेशन: अवैध कब्जे वाले छोटे दुकानदारों को राहत, रेलवे बनाएगा 250 दुकानों वाला शापिंग एरिया
धनबाद स्टेशन के दक्षिणी छोर पर रेलवे 250 दुकानों वाला शॉपिंग एरिया बनाएगा, जिससे छोटे कारोबारियों को रोजगार मिलेगा और रेलवे का राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ ही, डीआरएम अखिलेश मिश्र ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।