बैंक हड़ताल टली तो धनबाद कोयलांचल ने ली राहत की सांस, व्यवसायियों ने किया स्वागत
बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है क्योंकि तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के बीच सहमति के बाद यह फैसला लिया गया, जिसका धनबाद के व्यवसायियों ने स्वागत किया।