रांची में कुत्तों का बढ़ा आतंक, 6 महीने में 31,368 लोगों को काटा; रोज 170 से ज्यादा पहुंच रहे अस्पताल
रांची जिले में मार्च से अगस्त तक छह महीनों में 31,000 से अधिक कुत्ते के काटने के मामले दर्ज किए गए, जिसमें प्रतिदिन औसतन 170 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। पर्याप्त एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता और समय पर उपचार से किसी भी मरीज में रेबीज की पुष्टि नहीं हुई।