रांची में रात गुजारने के लिए पैसे नहीं हैं? खादगढ़ा आश्रयगृह में मुफ्त ठहरने की सुविधा, जानें क्या है नियम
रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड के पीछे नगर निगम द्वारा संचालित आश्रयगृह जरूरतमंदों को मुफ्त में ठहरने की सुविधा दे रहा है। यह आश्रयगृह रोजगार, इलाज या अन्य कार्यों से शहर आने वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ ठिकाना बन गया है, जहाँ आधार कार्ड के साथ प्रवेश मिलता है।