24 वर्षों तक देश की सरहद की रक्षा कर घर लौटे सैनिक कमलेश, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत
कमलेश कुमार, जिन्होंने 24 वर्षों तक भारतीय सेना में देश की सेवा की, सेवानिवृत्त होकर मुसाबनी स्थित अपने घर लौटे। उनके घर वापसी पर परिवार और रिश्तेदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।