कुकड़ू में टाटा पावर की 437 एकड़ जमीन पर बनेगा नया औद्योगिक पार्क, जियाडा ने शुरू की तैयारी
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू में टाटा पावर की 437 एकड़ जमीन पर अब जियाडा एक नया औद्योगिक पार्क विकसित करेगा। यह पहल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जगह की कमी को दूर करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।