JSSC CGL पेपर लीक मामला: आरोपी एजेंट दिलीप पासवान 3 दिन की CID रिमांड पर, उगलेगा सिंडिकेट के राज
सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। उस पर आसनसोल में छात्रों को प्रश्न-उत्तर रटवाने और मोटी रकम वसूलने का आरोप है, जिससे अब आगे की पूछताछ की जाएगी।