विद्या सारथी 2026: दो साल तक मुफ्त जेईई-नीट कोचिंग, CCL कमांड एरिया के 10 डीएवी स्कूल में चलेगी क्लास
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल ने अपनी सीएसआर पहल ‘सीसीएल विद्या सारथी 2026’ का शुभारंभ किया है, जिसके तहत 400 छात्रों को दो वर्षों तक मुफ्त जेईई-नीट प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलेगा। यह कार्यक्रम सीसीएल के कमांड क्षेत्रों में स्थित 10 डीएवी प्रशिक्षण केंद्रों पर संचालित होगा, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।