उफनती शिलावती नदी, कटा संपर्क… चंद्रकोना पुलिस ने देवदूत बनकर स्पीडबोट से बचाई गर्भवती महिला की जान
पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना में शिलावती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर स्पीडबोट की मदद से एक गर्भवती महिला को सुरक्षित निकालकर मिसाल कायम की।