अमृत 2.0 मिशन: देश के 75 शहरों में धनबाद भी शामिल, भूजल रिचार्ज और शहरी बाढ़ रोकने के उपायों का होगा आकलन
धनबाद नगर निगम को अमृत 2.0 मिशन के तहत 75 शहरी निकायों में शामिल किया गया है, जहाँ वैज्ञानिक भूजल पुनर्भरण और शहरी बाढ़ नियंत्रण पर काम होगा। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर, की टीम धनबाद में उथले जलभृत प्रबंधन कार्यों और भूजल रिचार्ज संरचनाओं का विस्तृत आकलन करेगी।