JSSC-CGL गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट में अब 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई, दो गिरफ्तार कर्मी 3 दिन की CID रिमांड पर
झारखंड लोक सेवा आयोग JPSC और JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं व धांधली की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। इस बीच, JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने परीक्षा संचालन एजेंसी ICN के दो कर्मियों को 3 दिन की रिमांड पर लिया है।