3 राज्यों से होकर बंगाल से मुंबई जाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन, टाटानगर-चक्रधरपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज
रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए संतरागाछी से मुंबई एलटीटी के बीच एक साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 01107-01108 चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन टाटानगर और चक्रधरपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।