CEC को 'देशद्रोही' कहने पर रांची में IRS अफसर निशा ने जताया दुख, बोलीं- SIR बीमार लोकतंत्र की कड़वी दवाई
राहुल गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘देशद्रोही’ कहे जाने पर विवाद जारी है। झारखंड की आईआरएस अधिकारी निशा उरांव ने इस टिप्पणी का विरोध करते हुए SIR को ‘बीमार लोकतंत्र की कड़वी दवा’ बताया और अतीत के आयोग विवादों का हवाला दिया।