GST Scam: नौकरों के नाम पर बोगस कंपनियां, रिश्तेदारों के खातों में काली कमाई; झारखंड-बंगाल के कई फर्म रडार पर
ईडी की जांच में 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में ज्ञानचंद जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल द्वारा नौकरों के नाम पर बोगस कंपनियां बनाकर 54 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ है। अब ईडी उन लाभार्थी कंपनियों पर भी शिकंजा कस रही है जिन्होंने कमीशन देकर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट खरीदा था, जिससे जमशेदपुर, रांची और कोलकाता के कई कारोबारी रडार पर हैं।