Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, कई हिस्सों में बारिश के आसार; कोई अलर्ट जारी नहीं
झारखंड में बारिश का दौर अब कमजोर पड़ रहा है, 2 अक्टूबर को कई हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है, हालांकि 4 अक्टूबर तक हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।