Jharkhand Weather: बारिश की कहानी अभी बाकी है! झारखंड में आज फिर छाएंगे बादल; 4 अक्टूबर तक रहेगा असर
झारखंड में बारिश का दौर कमजोर पड़ रहा है, लेकिन 3 और 4 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, जिससे लगातार बारिश से प्रभावित इलाकों को राहत मिल सकती है।