JSSC CGL पेपर लीक मामला: CID की SIT ने एजेंसी कर्मियों से की दूसरे दिन पूछताछ, 500 सफल अभ्यर्थियों के बयान दर्ज
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी की एसआईटी ने परीक्षा संचालन एजेंसी आई.सी.एन. के गिरफ्तार कर्मियों सोमांश प्रकाश और राहुल से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। अब तक सीआईडी ने लगभग 500 सफल अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए हैं, और संदिग्धों से उनके दस्तावेज व अन्य बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है।