Physics Wallah कोचिंग मामला: बिना आदेश पास किए परिसर किया था सील, हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम को लगाई फटकार
झारखंड हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम द्वारा फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के परिसर को सील करने की कार्रवाई को अनुचित करार दिया है। अदालत ने निगम को संचालक के जवाब पर विचार कर कारणयुक्त आदेश पारित करने और सुनवाई का अवसर देने का निर्देश दिया है।