SIR Campaign : कोई वैध मतदाता न छूटे: मुसाबनी में नोटिस के जवाब में आए आवेदनों की गहन जांच शुरू
मुसाबनी अंचल कार्यालय में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं द्वारा जमा किए गए आवेदनों और दस्तावेजों की युद्धस्तर पर जांच शुरू हो गई है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।