SIR Jharkhand: मतदाताओं को राहत, सुनवाई में नहीं जाना पड़ेगा ERO कार्यालय, घर बैठे दस्तावेज जमा और सुनवाई
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत अब मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने या सुनवाई के लिए ईआरओ कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। बीएलओ घर जाकर आवश्यक दस्तावेज लेंगे और विशेष परिस्थितियों में ऑनलाइन सुनवाई होगी, जिससे मतदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।