खाकी और खादी का कनेक्शन: यशवंत सिन्हा से बीडी राम और दिव्या मित्तल तक… झारखंड में 'बाबुओं' के सियासी सफर की पूरी कहानी
प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आने का सिलसिला नया नहीं है, और दिव्या मित्तल के बाद यह बहस फिर तेज हो गई है। झारखंड में भी पूर्व नौकरशाहों के राजनीति में आने का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें कई सफल रहे तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा।