यातायत सुधार पर झारखंड हाई कोर्ट का सख्त आदेश, हजारीबाग में 20 चौराहों पर लगाएं ऑटोमेटेड ट्रैफिक लाइट
रांची हाई कोर्ट ने हजारीबाग की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने चार महीने के भीतर शहर के 20 प्रमुख चौक-चौराहों पर ऑटोमेटेड ट्रैफिक लाइट मैनेजमेंट सिस्टम का ट्रायल शुरू करने का आदेश दिया है।